"सर, मेरा बच्चा हिंदी मीडियम है। इंग्लिश बहुत कमजोर है। क्या वो नवोदय या सैनिक स्कूल निकाल पाएगा?"
ये सवाल मुझसे हर हफ्ते कोई न कोई अभिभावक पूछता है। और मेरा जवाब हमेशा एक ही होता है — "बिल्कुल निकाल पाएगा।"
सच ये है कि JNVST, Sainik School, AMU, JMI — इन सबमें इंग्लिश का सेक्शन इतना मुश्किल नहीं होता जितना लगता है। बस सही तरीका चाहिए।
1. ग्रामर रटो मत — पैटर्न समझो
ज्यादातर हिंदी मीडियम के बच्चे ग्रामर के नाम से डरते हैं। Tense, Voice, Narration — ये सब सुनते ही घबरा जाते हैं।
लेकिन एंट्रेंस एग्जाम में ग्रामर इतना मुश्किल नहीं आता। 5-6 बेसिक पैटर्न हैं जो बार-बार आते हैं। बस उन्हें समझो, रटो मत।
उदाहरण
"He _____ to school yesterday." — यहां "went" आएगा क्योंकि "yesterday" है, यानी Past Tense। ये पैटर्न है — एक बार समझ लो तो 10 सवाल ऐसे ही बन जाएंगे।
2. रोज 10 नए शब्द सीखो — लेकिन वाक्य में
शब्द रटने से कुछ नहीं होता। "Obstacle = बाधा" रट लोगे तो 2 दिन में भूल जाओगे। लेकिन अगर वाक्य में सीखो — "The tree was an obstacle in the road" — तो याद रहेगा।
रोज 10 नए शब्द वाक्य में लिखो। 1 महीने में 300 शब्द हो जाएंगे — और एंट्रेंस एग्जाम में इतने काफी हैं।
3. कॉम्प्रिहेंसन — पहले सवाल पढ़ो, फिर पैसेज
कॉम्प्रिहेंसन ( passage) में ज्यादातर बच्चे पहले पूरा passage पढ़ते हैं, फिर सवाल पढ़ते हैं, फिर passage दोबारा पढ़ते हैं। ये टाइम बर्बाद है।
स्मार्ट तरीका: पहले सवाल पढ़ो। फिर passage पढ़ते हुए जवाब ढूंढो। इससे आधा टाइम बचेगा।
4. हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेट मत करो
ये सबसे बड़ी गलती है जो हिंदी मीडियम के बच्चे करते हैं। वो सवाल हिंदी में समझते हैं, फिर हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करते हैं। इसमें गलतियां होती हैं और टाइम लगता है।
सही तरीका: इंग्लिश को इंग्लिश में ही समझो। रोज 10 मिनट इंग्लिश में सोचने की कोशिश करो। शुरू में मुश्किल लगेगा, लेकिन 2-3 हफ्ते में आदत पड़ जाएगी।
5. पिछले साल के पेपर सॉल्व करो
एंट्रेंस एग्जाम में इंग्लिश के सवाल रिपीट होते हैं। पिछले 5 साल के पेपर सॉल्व करो — तुम्हें पैटर्न समझ आ जाएगा।
JNVST, Sainik School, AMU — सबके पुराने पेपर हमारे रिसोर्सेज पेज पर उपलब्ध हैं।
JGPS में इंग्लिश की खास क्लास
जय गोविंद पब्लिक स्कूल में हिंदी मीडियम के बच्चों के लिए अलग से इंग्लिश क्लास चलती है। बेसिक से शुरू करके एंट्रेंस लेवल तक ले जाते हैं। कॉल करें: +91 9412137554





